[email protected]
निष्ठा · धृतिः · सत्यम्
Back to Blog
Success Story Published on September 28, 2026

नौकरी नहीं, खुद का मुकाम बनाने की मिसाल

HEERA LAL SHARMA
HEERA LAL SHARMA
Verified PATF Member / Educator
नौकरी नहीं, खुद का मुकाम बनाने की मिसाल

                    Success Story- News paper Hindi Translation

दैनिक उद्योग आस-पास

रविवार, 19 अप्रैल 2026

सफलता की कहानी, नौकरी नहीं, खुद का मुकाम बनाने की मिसाल     

आस-पास ब्यूरो

खिरोड़ । आज के समय में जहां अधिकांश युवा केवल नौकरी पाने तक ही अपने सपनों को सीमित कर लेते हैं। वहीं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) चोमूं के प्रशिक्षु पिंटू कुमार ने रोजगार की तलाश नहीं, बल्कि खुद रोजगार देने वाले बनने की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश की है। कम संसाधन वाले साधारण परिवार से आने वाले पिंटू ने रेफ्रिजरेशन एवं एयर कंडीशनिंग (आरएसी) ट्रेड का चयन किया। शुरुआत से ही अपनी मेहनत, लगन और सीखने की भूख से खुद को अलग साबित किया।

प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने न केवल पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, बल्कि खेल-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भी सक्रिय भाग लिया। वर्ष 2024 में 89.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संस्थान में प्रथम स्थान हासिल करना उनकी मेहनत का प्रमाण है। लेकिन उनकी असली सफलता वहां से शुरू होती है, जहां अधिकांश छात्र नौकरी की तलाश करते हैं।

पिंटू ने अपने कौशल पर भरोसा किया और सीकर में, सीकर एसी सर्विस सेंटर स्थापित कर स्वयं का व्यवसाय शुरू किया। आज वे न केवल आत्मनिर्भर हैं, बल्कि दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर बना रहे हैं। उनकी यह यात्रा यह साबित करती है कि आईटीआई केवल नौकरी पाने का माध्यम नहीं, बल्कि खुद का भविष्य गढ़ने का प्लेटफॉर्म है।

यह कहानी हर युवा के लिए एक प्रेरणा है कि यदि आपके पास कौशल, मेहनत और सीखने की इच्छा है, तो आप भी अपनी पहचान बना सकते हैं। जो आईटीआई में पढ़ने वाले युवाओं को तैयार कर रहा है। जो केवल नौकरी पाने वालों नहीं, बल्कि भविष्य को आकार देने वाले उद्यमी बनें।

पिंटू कुमार आज एक नाम नहीं, बल्कि एक प्रेरणा हैं—उन युवाओं के लिए जो सपने देखते हैं और उन्हें सच करने का साहस रखते हैं।

Share this Article: