Mr. Mehulkumar Mohanbhai Prajapati
senior Teacher - Social Science at GOVINDPURA PRIMARY SCHOOL
Gujarat (Mahesana)
National ICT Awardee (2022)
मेरी शैक्षणिक यात्रा एवं दृष्टिकोण (Educational Journey & Vision):
प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुरा (विजापुर, मेहसाणा, गुजरात) में 24 वर्षों से सेवारत एक शिक्षक के रूप में मेरा दृढ़ विश्वास है कि तकनीक और नवाचार केवल संपन्न स्कूलों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि ग्रामीण भारत के अंतिम पंक्ति के बच्चे तक पहुँचने चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) के अनुरूप मेरा ध्येय रटने की पारंपरिक पद्धति को समाप्त कर प्राथमिक स्तर से ही बच्चों में समस्या-समाधान, तार्किक चिंतन और कौशल-आधारित शिक्षा (Skill-Based Learning) विकसित करना है।
अभिनव शिक्षण पद्धतियाँ (Pedagogical Practices & Innovations):
मातृभाषा में कोडिंग एवं रोबोटिक्स क्रांति: ग्रामीण बच्चों के लिए भाषा की बाधा दूर करने हेतु मैंने स्वयं MIT App Inventor से गुजराती भाषा में विशेष ऐप्स और स्क्रैच कोडिंग का वीडियो कोर्स तैयार किया। हाल ही में विभिन्न सेंसर्स (जैसे Ultrasonic, Potentiometer आदि) की कार्यप्रणाली सरल गुजराती में समझाने वाली विशेष 3D एनिमेशन वीडियो श्रृंखला बनाई, जिससे प्रेरित होकर प्राथमिक छात्रों ने 'स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक' और 'स्मार्ट कार' जैसे वर्किंग प्रोटोटाइप बनाए।
ऑफलाइन डिजिटल क्लासरूम (MSS): इंटरनेट के अभाव को दूर करने हेतु 100 मीटर दायरे में बिना इंटरनेट चलने वाला 'माई-स्कूल-सर्वर' (MSS) और वाई-फाई एक्सेस पॉइंट स्थापित किया, जिससे बच्चे 60+ टैबलेट्स पर डिजिटल सामग्री और टेस्ट सहजता से हल करते हैं।
अनुभवात्मक अधिगम (AR/VR): इतिहास एवं विज्ञान को जीवंत बनाने हेतु 3D ग्लासेस और संवर्धित वास्तविकता (AR) का उपयोग किया।
शोध एवं अकादमिक विस्तार (Research & Impact):
मेरे इन प्रयोगात्मक कार्यों को IISER पुणे में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन CTiS (Computational Thinking in Schools) में लगातार तीन वर्षों (2024, 2025, 2026) राष्ट्रीय स्तर पर रिसर्च पेपर एवं पोस्टर प्रस्तुति हेतु चयनित किया गया। साथ ही, 'Mehul E-Guru' प्लेटफॉर्म के माध्यम से राज्यभर के हजारों शिक्षकों एवं छात्रों को निरंतर डिजिटल मार्गदर्शन प्रदान कर रहा हूँ।
प्रमुख राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय उपलब्धियाँ:
• राष्ट्रीय ICT पुरस्कार (2022): शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में सम्मानित।
• गुजरात राज्य श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार (2022): गुजरात सरकार द्वारा सर्वोच्च शिक्षक सम्मान।
• दैनिक भास्कर 'श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान' (2026): देशव्यापी हजारों प्रविष्टियों में 'इनोवेटिव टीचर' श्रेणी में भारत के शीर्ष-3 विजेताओं में चयन।
• स्वच्छता हीरोज अवॉर्ड (2026): माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा 20+ जन-जागरूकता वीडियो हेतु सम्मानित।
• सांदीपनि गुरु गौरव अवॉर्ड (2026) एवं डिजिटल गुरु अवॉर्ड (2026)।
मेरा अंतिम उद्देश्य सरकारी विद्यालय के प्रत्येक ग्रामीण छात्र को भविष्य के लिए 'प्रौद्योगिकी-सक्षम नवप्रवर्तक' बनाना है।

Awards & Recognitions
- State Teacher Award-2022
- National Teacher Award-2022
- दैनिक भास्कर 'नॅशनल श्रेष्ठ शिक्षक ' सन्मान -2026
Innovations & Projects
- राज्य स्तरीय 7 और जिला स्तरीय 10 इनोवेशन फेस्टिवल्स में भागीदारी। प्रमुख नवाचार:
- 1. गुजराती स्क्रैच कोडिंग ऐप व वीडियो कोर्स विकसित कर ग्रामीण बच्चों को रोबोटिक्स व सेंसर्स में दक्ष बनाया।
- 2. बिना इंटरनेट 100 मीटर में चलने वाला ऑफलाइन Wi-Fi MSS सर्वर व 1200+ ई-क्विज़ सिस्टम तैयार किया।
- 3. Edutor ऐप पर 4000+ छात्र जुड़े; 60+ टैबलेट्स से डिजिटल लर्निंग।
- 4. राष्ट्रीय जनगणना 2027 हेतु 'Census AI Assistant' बनाया, जिससे हजारों प्रगणक शिक्षकों को फील्ड में रियल-टाइम समाधान मिला।
Publications, Research & Talks
- IISER पुणे की राष्ट्रीय CTiS कॉन्फ्रेंस में 'NEP 2020: Bagless Days, Computational Thinking & AI' पर लगातार 3 वर्षों (2024, 2025, 2026) तक रिसर्च पेपर व पोस्टर प्रस्तुत। IIM अहमदाबाद की पुस्तक 'सार्थ' में ग्रामीण नवाचार केस स्टडी प्रकाशित (प्रथम स्थान)। DIKSHA पोर्टल हेतु मेहसाणा जिले के FLN ई-कंटेंट मॉड्यूल निर्माण में मुख्य योगदान। NCTE-NMM व समर्थ-2 के तहत मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्य के हजारों शिक्षकों को ICT प्रशिक्षण प्रदान किया। And Joyful learning & Bagless day Research Aeticles