[email protected]
Reg. S/4168/SDM/NW/2025
Back to Blog
News Published on November 05, 2026

PATF-NIDM Joint Online Meeting Summary: Strategy for Upcoming Disaster Management Training

Hukam Chand Choudhary
Hukam Chand Choudhary
Verified PATF Member / Educator
PATF-NIDM Joint Online Meeting Summary: Strategy for Upcoming Disaster Management Training

पीएटीएफ व एनआईडीएम की संयुक्त ऑनलाइन बैठक संपन्न: आपदा प्रबंधन की आगामी ट्रेनिंग को लेकर बनी रणनीति 


प्रेसिडेंट अवॉर्डी टीचर्स फोरम (PATF) एवं गृह मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM, नई दिल्ली) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होने वाले विशेष आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर 4 नवंबर को एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई।


बैठक का संचालन एवं संयोजन पीएटीएफ के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर डॉ. हुकम चंद चौधरी ने किया। वे इस संपूर्ण आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम के मुख्य कोऑर्डिनेटर का दायित्व भी निभाएंगे।


बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान (NIDM) से विशेषज्ञ डॉ. सुषमा गुलेरिया ने शिरकत करते हुए आगामी ट्रेनिंग के विभिन्न तकनीकी पहलुओं और रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने आपदा जोखिम न्यूनीकरण, विद्यालय सुरक्षा तथा शिक्षकों की प्रभावी भूमिका को लेकर आगामी प्रशिक्षण की रणनीतियों पर महत्वपूर्ण विचार साझा किए।


बैठक में PATF के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद इमरान खान मेवाती विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में इस पहल की सराहना करते हुए सदस्यों से आग्रह किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण से जुड़ें, ताकि पूरे देश के विद्यालयों और समाज को सुरक्षित बनाने में शिक्षक अग्रणी भूमिका निभा सकें।


प्रस्तावित योजना के अनुसार, इस आगामी प्रशिक्षण कार्यशाला में देश भर के सभी राज्यों से अधिकतम 40 चयनित सदस्यों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशिक्षण का विस्तृत कार्यक्रम, सत्र एवं मॉड्यूल आगामी अन्य बैठकों में अंतिम रूप से तय किए जाएंगे।


4 नवंबर 2026 को आयोजित इस बैठक में देश भर के विभिन्न राज्यों से राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने उपयोगी सुझाव दिए। अंत में डॉ. हुकम चंद चौधरी ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Share this Article: