[email protected]
Reg. S/4168/SDM/NW/2025
Back to Blog
Teacher's Voice Published on October 28, 2026

PATF की प्रमुख मांगे

Om Prakash Patidar
Om Prakash Patidar
Verified PATF Member / Educator
PATF  की प्रमुख मांगे

PATF  की प्रमुख मांगे -

(यह मांग प्रत्येक राज्य के संदर्भ में अलग हो सकती है।

केंद्र सरकार से सम्बंधित विषय।

प्रयास है कि भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को न्यूनतम निम्नलिखित सुविधाएं मिलना चाहिए- 

1. शिक्षा मंत्रालय द्वारा स्थायी विशिष्ट पहचान पत्र (UID) और विजिटिंग कार्ड जारी करना। 

2. रेलवे के एसी क्लास में परिवार के साथ न्यूनतम 75% की छूट। 

3. राष्ट्रीय तथा राज्य राजमार्ग पर टोल में छूट।

4. सभी घरेलू उड़ानों पर 50% की छूट। 

5. शिक्षा मंत्रियों के अन्य राज्यो तथा विदेश में शैक्षिक दौरों के दौरान प्रतिनिधिमंडल के रूप में सदस्य। 

6. पाठ्यपुस्तक लेखन तथा पाठ्यचर्या विकास समितियों में सदस्यता। 

7. NCTE, NCERT तथा  शिक्षा सुधार से संबंधित राष्ट्रीय समितियों में अकादमिक सदस्यता ।

8. दीक्षा I GOT Karmayogi Bharat तथा अन्य कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन।

9. नई दिल्ली में स्थित राज्य भवन में वर्ष में अधिकतम दस दिन निःशुल्क रहने की सुविधा। 

10. राष्ट्रीय स्तर पर भारत सरकार द्वारा प्रत्येक 2 वर्ष के अंतराल से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को सम्मिलित करते हुवे 3 दिवसीय राष्ट्रीय शिक्षा सुधार सम्मेलन आयोजित किया जावे।

11. राष्ट्रीय ICT पुरुस्कार तथा समकक्ष पुरुस्कारों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरुस्कार के समकक्ष माना जावे।

12. केंद्र अंतर्गत विद्यालयों - नवोदय, एकलव्य, केंद्रीय, सैनिक स्कुलो के शिक्षको को भी 2 अग्रिम वेतन वृद्धि दिया जावे।

13. AIIMS जैसे चिकित्सालयों में 60 से अधिक उम्र के अवार्डी शिक्षकों को चिकित्सा हेतु प्राथमिकता देना।

राज्य शासन अथवा स्थानीय प्रशासन से सम्बंधित विषय।

राज्य शासन अथवा जिस प्रशासन अंतर्गत कर्मचारी की सेवाएं ली जा रही है। उस शासन द्वारा राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को न्यूनतम निम्नलिखित सुविधाएं मिलना चाहिए- 

1. सेवा में कम से कम दो वेतन वृद्धि। 

2. एक बार आउट ऑफ टर्न प्रमोशन। 

3. राज्य परिवहन द्वारा संचालित बसों के किराए में छूट।

4. न्यूनतम 2 वर्ष का सेवा विस्तार। 

5. शिक्षा सुधार से संबंधित राज्य समिति में सदस्य। 

6. शिक्षा मंत्रियों के अन्य राज्यो तथा विदेश में शैक्षिक दौरों के दौरान प्रतिनिधिमंडल के रूप में सदस्य। 

7. पाठ्यपुस्तक लेखन तथा पाठ्यचर्या विकास समितियों में सदस्यता। 

8. प्रमोशन या किसी अन्य कारणों से पोस्टिंग के लिए चॉइस फाइलिंग में प्राथमिकता देना।

9. बहुत आवश्यक न हो तब तक प्रशासनिक स्थानांतरण से छूट।

10. शासकीय विश्राम गृह/सर्किट हाउस में ठहरने की सुविधा।

11.अवार्डी शिक्षक की अंतिम यात्रा के दौरान Guard of Honors दिया जावे।


Share this Article: