शिक्षक शिक्षा का कायाकल्पः NEP 2020 और NCTE 2025 के नए आयाम
अहमदाबाद राष्ट्रीय सेमिनार NCTE रेग्युलेशन ड्राफ्ट 2025 क्रियान्वयन गत माह 27-28 मार्च, 2025 को राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद् नई दिल्ली और गुजरात विद्यापीठ विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में NEP 2020 के क्रम में 'ट्रांसफार्मिंग टीचर एन्युकेशन टुवर्डस विकसित भारत-2047 विषय परएक राष्ट्रीय सेमिनार गुजरात विद्यापीठ विश्वविद्यालय अहमदाबाद परिसर में आयोजित कीगई।
सेमीनार का उद्देश्य इस सम्मेलन का उद्देश्य NCTE (राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद) के चार क्षेत्रीय क्षेत्राधिकारों में से एक पश्चिमी क्षेत्र के आठ राज्यों छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान, महाराष्ट्र, गोवा, दादरा और नगर हवेली तथा दमण एवं दीव के अकादमिक विश्वविद्यालयों, शिक्षण प्रशिक्षण संस्थानों, डाइट्स शिक्षा निदेशालयों आदि से चुनिंदा शिक्षाविद के साथ लगातार दो दिन, अध्यापक शिक्षा क्षेत्र में सुधारों पर चर्चा व गहन मंथन चिंतन NCTE परिचय एवं कार्य क्षेत्र :- एनसीटीई भारत सरकार का एक वैधानिक निकाय है जो राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद अधिनियम, 1993 के अनुसरण में 17 अगस्त, 1995 को अस्तित्व में आया था, जिसका उद्देश्य पूरे देश में अध्यापक शिक्षा शिक्षक नियोजित और समन्वित विकास को प्राप्त करना और अध्यापक शिक्षा के लिए मानदंडों और मानको के विनियमन और उचित रखरखाव को नियंत्रित करना है। यह संगठन एक अखिल भारतीय अधिकार क्षेत्र है और इसमें विभिन्न प्रभागों के साथ-साथ चार क्षेत्रीय समितियों शामिल है, अर्थात् उत्तरी क्षेत्रीय परिषद, पूर्वी क्षेत्रीय परिषद, दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद और पश्चिम क्षेत्रीय परिषद, जो सभी नईदिल्ली में स्थित है। NEP 2020 शिक्षकों और शिक्षक शिक्षाकरना। के मामले में कई नीतिगत बदलाव पेश करता है। नीति का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि स्कूली शिक्षा के सभी स्तरों पर सभी छात्रोंको भावुक, प्रेरित, उच्च योग्यः पेशेवर रूप से प्रशिक्षित और अच्छी तरह से सुसज्जित शिक्षकों द्वारा पढ़ाया जाए। तदनुसार, NCTE भारत के शिक्षकशिक्षा क्षेत्र में कई बदलाव करता है। जैसा कि NEP 2020 में परिकल्पित किया गया है, NCTE शिक्षकों की भूमिका में बदलाव लाता है, जिसमें प्री-सर्विस शिक्षक शिक्षा और इन सर्विस शिक्षक क्षमता निर्माण पर विशेष जोर दिया जाता है, जिसमें 4वर्षीय एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम (ITER), राष्ट्रीय सामान्य प्रवेश परीक्षा (NCET), शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय व्यावसायिक मानक (NPST) और राष्ट्रीय मिशन फॉर मैटरिंग (NMM) शामिल हैं।गुजरात विद्यापीठ विश्वविद्यालय परिचय एवं कार्य क्षेत्र:- गुजरात विद्यापीठ की स्थापना महात्मा गाँधी ने 18 अक्टूबर, 1920 को की थी। गुजगत विद्यापीठ 1963 से एक डीम्ड मूनिवर्सिटी है। गुजरात विद्यापीठ को उच् शिक्षा कार्यक्रमों के लिए यू.जी.सी. (विश्वविद्यालय अनुदान आयोग) द्वारा वित्त पोषित किया जाता है। इसे राष्ट्रीय विद्यापीठ (राष्ट्रीय विश्वविद्यालय शिक्षा संस्थान) के रूपमें शुरूकिया गया था और यह असहयोग आंदोलन के परिणामस्वरूप स्थापित हुआ था। महात्मा गाँधी आजीवन इसके कुलपति (कुलपति) रहे। संस्थान नर्सरी से डॉक्टरेट एकीकृत प्रणाली के साथ उच्चशिक्षा स्तर तकशिक्षा प्रदान करताहै। राजस्थान से प्रतिभागी दल माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर और RSCERT उदयपुरके आदेशों की पालना में एवं श्री अरुण शर्मा जि.शि.अ. (प्रशिक्षण) निदेशक माध्यमिक बीकानेर के मार्ग निर्देशन में एवं प्रेरणा से राजस्थान के 8 शिक्षाविद के एक दल ने भाग लिया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों, अधिकारियों को वरीयता दी गई। दल के सदस्यों में मै स्वयं भी सम्मिलित रही। (A)निदेशालय बीकानेर से आदेशित सूची (1) डॉ. सुमन जाखड़ CBEO तारानगर (चूरू) राष्ट्रपति पुरस्कार-2018 प्राप्त (2) श्री जयसिंह धनखड़ व.शा.शि. राउमावि, देवरोड, झुंझुनूं (राष्ट्रपति पुरस्कार 2021 प्राप्त) (3) श्रीमती कल्पना शर्मा पदोन्नत जि.शि.अ. वर्तमान पदस्थापन स्वामी विवेकानन्द मॉडल स्कूल बनेड़ा (भीलवाड़ा) (राष्ट्रपति पुरस्कार 2019 प्राप्त) (4) श्री दीपक जोशी व.अ. अंग्रेजी महात्मा गाँधी (अंग्रेजी माध्यम) राजकीय विद्यालय सर्वोदय बस्ती श्रीकानेर (राष्ट्रपति पुरस्कार 2021 प्राप्त) (B) निदेशक RSCERT द्वारा आदेशित सूची से (5) श्रीमती देता फगेडिया RAS निदेशक RSCERT उदयपुर जोधपुर (6) श्रीमती मंजू वर्मा प्रधानाचार्य डाइट (C) NCTE दिल्ली द्वारा आमंत्रित - (7)श्री हुकम चन्दअ. लेवल 2 राउप्रावि अम्बेडकर कॉलोनी बीकानेर (राष्ट्रपति पुरस्कार 2024प्राप्त) (8) डॉ. बलविन्दर सिंह बरार उपप्रधानाचार्य राबाउमावि गजसिंहपुरा, श्रीगंगानगर (राष्ट्रपति पुरस्कार 2024 प्राम) सेमीनार का आरम्भ गुजरात के राज्यपाल माननीय आचार्य श्री देवव्रत जी के विद्वत्तापूर्ण बौद्धिक उद्योधन से हुआ। मुजरात विद्यापीठ के ुलपति डॉ. हर्षद पटेल,गुजरात के युवाशिक्षा राज्य मंत्री श्री प्रफुल पानसेरिया, NCTE के अध्यक्ष प्रो. पंकज अरोड़ा और NCTE की मेंबरऑफ सेक्रेट्री डॉ. अभिलाषा झा मिश्रा द्वारा अपने-अपने सम्बोधन में नई शिक्षा नीति (NEP-2020) की सिफारिशों के सफल क्रियान्वन में शिक्षकों की महती भूमिका को रेखांकित करते हुए वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुसार शिक्षक शिक्षा पर बल दिया।