राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता सुनीता को मिली दो अग्रिम वेतनवृद्धि, हरियाणा सरकार ने जारी किए आदेश
हरियाणा सरकार ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2025 से सम्मानित शिक्षिका को बड़ा तोहफा दिया है। शिक्षा विभाग ने PM Shri राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा (3490), सोनीपत में कार्यरत PGT भूगोल श्रीमती सुनीता को दो अग्रिम वेतनवृद्धि (Two Advance Increments) देने की मंजूरी दे दी है।
इस संबंध में हरियाणा सरकार, स्कूल शिक्षा विभाग, चंडीगढ़ द्वारा आदेश क्रमांक 04/224-2025 PGT IV (1) दिनांक 01.07.2026 जारी किया गया है। यह आदेश प्रधान सचिव श्री विजय सिंह दहिया, IAS द्वारा जारी किया गया है।
आदेश के अनुसार, यह लाभ HCS (Pay) Rules-2016 के Rule-37 और State Teacher Award Policy 2020 के प्रावधान के तहत दिया गया है। यह वेतनवृद्धि उस वर्ष के 1 अक्टूबर से लागू मानी जाएगी, जिस वर्ष पुरस्कार मिला है।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता फोरम के अध्यक्ष नरेंद्र गर्ग के नेतृत्व में शिक्षक लगातार मांग कर रहे थे कि 2021 के बाद के आदेश में मिलने वाली दो अग्रिम वेतनवृद्धि के स्थान पर जीवनभर की दो अतिरिक्त वेतनवृद्धि और सेवा विस्तार जैसे पुराने लाभ बहाल किए जाएं। श्रीमती सुनीता को मिला यह लाभ इसी कड़ी में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
फोरम ने सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त किया है और अन्य लंबित मांगों को भी जल्द पूरा करने की अपील की है।
Haryana Govt Grants Two Advance Increments to National Awardee Teacher Smt. Sunita
The Government of Haryana, School Education Department has accorded sanction for two advance increments to National Awardee Teacher Smt. Sunita, PGT Geography, PM Shri Govt. Girls Sr. Sec. School, Murthal Adda, Sonipat.[3490]
As per Order No. 04/224-2025 PGT IV (1) Dated Panchkula, the 01.07.2026, the benefit has been granted for being National Awardee - July, 2025. The order was issued by Sh. Vijay Singh Dahiya, IAS, Principal Secretary to Govt. Haryana.
The increments will be admissible as per Rule-37 of HCS (Pay) Rules-2016 and State Teacher Award Policy 2020, w.e.f. 1st October of the year in which the award has been given.
The National Teacher Awardees Forum, Haryana led by its President Narender Garg has welcomed the order and said that this will boost the morale of innovative teachers. The forum is also demanding restoration of lifelong additional increments and extension in service for awardees.