व्यक्तिगत परिचय Biography
सत्यपाल सिंह मौलिक मुख्यअध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय 2521खंड खोल, जिला रेवाड़ी
शैक्षिक योग्यता
B. Sc B.Ed M.Ed Prabhaka M.A Political Science M. A History
प्रथम नियुक्ति एवं विद्यालय 28 मार्च 2002 राजकीय उच्च विद्यालय टाँकडी जिला रेवाड़ी
हरियाणा
प्रथम स्थानांतरण 2 अगस्त 2005 राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्राणपुरा गोपालपुर जिला रेवाड़ी हरियाणा
द्वितीय स्थानांतरण 8 सितंबर 2017 राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना जिला रेवाड़ी हरियाणा।
वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडौ़ली में 1 सितंबर 2022 से अब तक
Science Laboratory स्थापना राजकीय उच्च विद्यालय टाँकडी जिला रेवाड़ी राजकीय माध्यमिक विद्यालय प्राणपुरा गोपालपुरा जिला रेवाड़ी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना की विज्ञान प्रयोगशालाओं को अपने खर्च पर हरियाणा राज्य की सर्वोत्कृष्ट प्रयोगशालाएँ बनाई जिसमें स्वयं के खर्चे पर पेंट, ब्रश व स्वयं चित्र बनाकर सुसज्जित किया । इसके साथ साथ Zero Cost Or Low Cost एक्टिविटी अर्थात शुन्य लागत या कम लागत से तैयार उपकरण एवं प्रतिरूप स्वयं के खर्चे पर बनाएं
Mathematics Laboratory स्थापना राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय डहीना जिला रेवाड़ी में अपने खर्चे पर पेंट ब्रश की सहायता से स्वयं चित्र बनाएं तथा गणितीय मॉडल व प्रति रूपों से सुसज्जित किया
Projector and ICT आधारित शिक्षा प्रयोगशाला में computer Projecto Laptop द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है Zero cost and Low cost क्रियाकलापों का प्रयोग व स्वयं द्वारा तैयार उपकरणों से विद्यार्थियों को पढ़ाया जाता है
YouTube Channel विद्यार्थियों के हितार्थ मैंने यूट्यूब चैनल बनाया इस चैनल पर कक्षा छठवीं, सातवीं आठवीं के विज्ञान आधारित वीडियो को चैनल पर विज्ञान से संबंधित सभी अध्यायों के वीडियो अपलोड किए हुए हैं YouTube channel Name Satyapal Singh ESHM
NMMS Scholarship छात्रवृत्ति परीक्षा
सत्र 2007-2008 से शुरू हुआ एन एम एम एस नेशनल मेरिट मींस कम स्कॉलरशिप अर्थात सह निर्धनता छात्रवृत्ति परीक्षा में मैं अर्थात सत्यपाल सिंह ब्लॉक कोऑर्डिनेटर ब्लॉक खोल जिला रेवाड़ी हरियाणा रहा इस छात्रवृत्ति के बारे में विज्ञान अध्यापकों को जागरूक किया जिसके परिणाम स्वरूप खोल ब्लॉक अर्थात खोल खंड हरियाणा राज्य में लगातार तीन बार प्रथम स्थान पर रहा सत्र 2016- 17 एवं 2017- 18 तक मेरे विद्यालय राजकीय माध्यमिक विद्यालय pranpura के लगभग 35 विद्यार्थी एन एम एम एस छात्रवृत्ति में चयनित हुए इस परीक्षा के लिए मैंने शाम 6:00 बजे तक विद्यार्थियों की अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर तैयारी करवाई इसके अतिरिक्त राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक डहीना की भी तीन छात्राएं मेरे मार्गदर्शन में अब तक चयनित हो चुकी है इन छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वरूप ₹48000 की आर्थिक सहायता कक्षा बारहवीं तक प्राप्त होगी
Science Exhibition and National Children Science Congress राज्य स्तर पर प्रदर्शन सन 2005 से 2020 तक मैंने अपने मार्गदर्शन में अपने विद्यार्थियों के साथ 10 बार राज्य स्तर पर भाग लिया जिसमें विज्ञान प्रदर्शनी में अनेक नवीनतम मॉडल विज्ञान आधारित का प्रदर्शन राज्य स्तर पर किया व नेशनल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में राज्य स्तर पर अपने मार्गदर्शन में रिसर्च पेपर तैयार करके विद्यार्थियों सहित इस प्रतियोगिता में भाग लिया तथा उनकी प्रेजेंटेशन दी गई
As a Book Writer पाठ्य पुस्तक व मॉडयूल्स की किताबें लेखन कार्य अर्थात लेखक के रूप में सरकारी किताबें लिखने का कार्य शिक्षा विभाग हरियाणा सरकार की विभिन्न पाठ्यक्रम आधारित किताबों में लेखन समिति सदस्य के रूप में कक्षा तीसरी चौथी एवं पांचवी प्राथमिक स्तर की EVS Books झरोखा नाम से प्रचलित हैं के विज्ञान आधारित सभी अध्याय मैंने लिखें यह किताबें वर्तमान में राज्य के प्राथमिक विद्यालयों के विद्यार्थी पढ़ रहे हैं साइंस विषय आधारित कक्षा छठी सातवीं एवं आठवीं कक्षा के मॉड्यूल बुक्स की दो किताबों में भी लेखन कार्य किया तथा लेखन समिति सदस्य के रूप में SCERT गुरुग्राम की टीम के साथ कार्य किया जिसके आधार पर हरियाणा के विज्ञान अध्यापकों की 1 सप्ताह की ट्रेनिंग हुई यह कार्य सत्र 2016-2017 एवं2017- 2018 में किया
Haryana Science Promotion Programme में प्रशिक्षक के रूप में
हरियाणा Science प्रमोशन प्रोग्राम जिला रेवाड़ी हरियाणा एवं जिला मेवात हरियाणा के सैकड़ों विद्यालयों में साइंस मोबाइल वैन के साथ विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के प्रति जागरूक किया व विज्ञान की अनेक गतिविधियों एवं प्रतिरूपों एवं अन्य क्रियाकलापों से उन्हें जागरूक एवं लाभान्वित किया तथा नवीनतम मॉडल बनाना सिखाया गया इस वैन में मेरी भूमिका मास्टर ट्रेनर के रूप में रही प्रमोशन प्रोग्राम को मैं कई वर्षों से बतौर मास्टर ट्रेनर के रूप में विद्यार्थियों को अलग-अलग विद्यालयों में जाकर प्रशिक्षित कर रहा हूं तथा विज्ञान के प्रति उनकी रुचियां बढ़ा रहा हूं
Chalklit App:
चॉकलेट ऐप के लिए कार्य SCERT गुरुग्राम में चॉकलेट ऐप का Science लर्निंग आउटकम बेस्ड आधारित contents 2019 -2020 में तैयार किया गया जिसमें मेरी भूमिका लेखन समिति सदस्य के रूप में रही मैंने इस ऐप में कक्षा छठी सातवी आठवीं विज्ञान आधारित content तैयार किया जिसके आधार पर पूरे प्रदेश के विज्ञान अध्यापकों का इस ऐप के माध्यम से दो बार प्रशिक्षण हो चुका है Chalklit App पर शिक्षण अधिगम सामग्री सदैव अध्यापकों व विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध रहती है
Saksham Practice Paper प्रैक्टिस पेपर तैयार करने में भूमिका SCERT गुरुग्राम में हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों के लिए राज्य स्तरीय सक्षम प्रैक्टिस पेपर अनेकों बार मैंने तैयार करवाए जिसके आधार पर पूरे हरियाणा राज्य के विद्यार्थियों की सक्षम आधारित परीक्षा करवाई गई
Diksha App:Diksha App SCERT के लिए वीडियो तैयार किए यह पूरा कार्य एमएचआरडी भारत सरकार द्वारा प्रायोजित है जिसके आधार पर इन वीडियो को पाठ्य पुस्तक से जोड़ा गया है पाठ्य पुस्तक पर उपस्थित QR कोड को स्कैन करने पर यह वीडियो दिखाई देते हैं जिससे विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं
CCT सीसीटी क्रिएटिव एंड क्रिटिकल थिंकिंग हरियाणा राज्य में प्रथम बार सीसीटी कार्यक्रम कक्षा सातवीं आठवीं नौवीं के विद्यार्थियों के लिए तैयार किया गया इस के लिए SCERT गुरुग्राम के लिए लगातार मैंने कॉन्टेंट तैयार करवाएं इसमें मेरे content राज्य स्तर पर प्रकाशित हो चुके हैं
Covid -19 में ड्यूटी कोविड-19 फरवरी-मार्च मास 2020 से कोविड-19 सर्वे कार्य किया जिसमें अनाज वितरण परिवार पहचान पत्र एवं डोर टू डोर सर्वे आदि कार्यों को किया
शेल्टर होम सेवा इस सेवा के अंतर्गत ग्राम dahina की सर्वे के साथ-साथ ग्राम पंचायत डहीना का सहयोग प्रवासी मजदूरों की देखरेख के लिए,उनकी भोजन व्यवस्था के लिए पूर्ण सहयोग दिया प्रवासी मजदूरों को शेल्टर होम से उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहायता की
Blood Donation समय-समय पर कई बार ब्लड डोनेशन किया जो राष्ट्रीय हित में किया गया कार्य है
विद्यालय के सौंदर्यकरण में भूमिका विद्यालय के बरामदे कमरों की दीवारों को विज्ञान व गणित आधारित चित्रों द्वारा स्वयं के खर्चे पर सजाने में अपनी अहम भूमिका निभाई तथा यह चित्र अपने स्वयं के खर्चे पर स्वयं बनाए
विद्यालय में खेलकूद प्रशिक्षक के रूप में भूमिका
विद्यालय के विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक किया जिसके परिणाम स्वरूप विद्यार्थियों ने राज्य स्तर पर विद्यालय का नाम रोशन किया जिसमें कबड्डी विशेष रुप से है
कानूनी साक्षरता अर्थात लीगल लिटरेसी की तैयारी करवाना विद्यालय की छात्राओं को लीगल लिटरेसी की तैयारी प्रतिवर्ष करवाई गई जिसमें कुमारी आशा को लीगल लिटरेसी में खंड स्तर जिले स्तर तथा जोन स्तर पर पुरस्कार प्राप्त हुआ
योग एवं प्राणायाम प्रशिक्षक के रूप में भूमिका मैं प्रतिदिन विद्यालय में सुबह प्रार्थना के समय सभी विद्यार्थियों को योग तथा प्राणायाम करवाता हूं तथा इसके साथ साथ पीटी एवं अन्य बौद्धिक एवं मानसिक विकास हेतु क्रियाकलाप करवाता हूं जिसमें सामान्य ज्ञान के प्रश्न-उत्तर समाचार -पत्रों से संबंधित जानकारियां आदि क्रियाकलाप करवाता हूं
कला उत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता विद्यालय की छात्राओं को संगीत सिखाना गायन सिखाना तथा ब्लॉक स्तर जिला स्तर एवं राज्य स्तर पर सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित करता हूं सत्र 2020 -21 में विद्यालय की कक्षा आठवीं की तीन छात्राएं महिमा गजल एवं खुशी ने ब्लॉक स्तर एवं जिले स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों गायन एवं नृत्य में भाग लिया तथा प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया महिमा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम गायन में राज्य स्तर पर भाग लिया
राज्य स्तरीय रंगोत्सव सांस्कृतिक प्रतियोगिता में सहभागिता सत्र 2020-21 में शिक्षा विभाग हरियाणा द्वारा अध्यापकों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम रंगोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें 9 विधाओं अर्थात प्रतियोगिताएं थी इन 9 प्रतियोगिताओं में मैंने भाग लिया 9 की 9 प्रतियोगिताओं में भाग लेकर हरियाणा में रिकॉर्ड बनाया तथा प्रथम अध्यापक बना जिसने 9 की 9 प्रतियोगिताओं में भाग लिया जिनमें 3 प्रतियोगिताओं में मैंने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा 3 प्रतियोगिताओं में मैंने जिला में तृतीय स्थान प्राप्त किया जिला में 3 प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर प्राप्त करने पर मुझे राज्य स्तर पर रंगोत्सव प्रतियोगिता में इन तीन प्रतियोगिताओं में राज्य स्तर पर भाग लेने का अवसर प्राप्त हुआ
Research Paper तैयार करवाने में भूमिका
राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिवर्ष जिला एवं राज्य स्तर पर विद्यार्थियों के शोध पत्र तैयार करवाता हूं जिस कारण वे अनेकों बार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में राज्य स्तर पर भाग ले चुकी है
TLM Teaching Learning Material
जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेना
सत्र 2020-2021 मैं शिक्षण अधिगम सामग्री अर्थात टीचिंग लर्निंग मैटेरियल्स में भाग लिया जिसमें जिला स्तर पर मैंने प्राथमिक अध्यापक, TGT अध्यापक व प्राध्यापक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया
गांव में विद्यार्थियों के हितार्थ अतिरिक्त कक्षाएं लेना व गरीब विद्यार्थियों को पढ़ाना
गांव आलियावास गांव pranpura व गांव डहीना के विद्यार्थियों के हितार्थ अतिरिक्त कक्षाएं लेकर के समय-समय पर पढ़ाता हूँ