राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मंच (PATF) की वार्षिक आम सभा (AGM) की कार्यवृत्त
दिनांक: 20 जून 2026, माध्यम: ऑनलाइन (Virtual Mode)
कार्यवृत्त (Minutes of Meeting)
राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मंच (PATF) इंडिया की वार्षिक आम सभा (AGM) दिनांक 20 जून 2026 को ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता PATF इंडिया के अध्यक्ष Mohammad Imran Khan द्वारा की गई।
बैठक का मुख्य आकर्षण PATF इंडिया के राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल PATF India का शुभारंभ था। इस पोर्टल का लोकार्पण डॉ अमरेंद्र प्रसाद बेहरा, संयुक्त निदेशक, सीआईईटी-एनसीईआरटी द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि प्रो. बेहरा ने PATF इंडिया को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह पोर्टल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के उद्देश्यों को तकनीक के माध्यम से साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के पास नवाचारों, शिक्षण अनुभवों तथा नेतृत्व संबंधी उत्कृष्ट कार्यों का विशाल भंडार है, जिससे देशभर के शिक्षक लाभान्वित हो सकेंगे। उन्होंने युवा शिक्षकों को इस मंच के माध्यम से नवीन शिक्षण पद्धतियों, समावेशी शिक्षा और सफल शैक्षिक पहलों से सीखने के लिए प्रेरित किया।
PATF इंडिया के अध्यक्ष मो. इमरान खान ने सभी अतिथियों, राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों एवं शिक्षा विशेषज्ञों का स्वागत करते हुए उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह पोर्टल उत्कृष्टता, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति समर्पित शिक्षकों का एक सशक्त राष्ट्रीय मंच बनेगा।
PATF इंडिया के महासचिव डॉ राजीव राज ने संगठन की गतिविधियों, उद्देश्यों एवं हालिया पहलों की जानकारी दी तथा देशभर में नवाचारी शैक्षिक कार्यों के प्रसार एवं शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
संगठन सचिव ओम प्रकाश पाटीदार ने राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के कल्याण एवं राज्य स्तरीय इकाइयों को सशक्त बनाने में मंच की बढ़ती भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि विभिन्न राज्यों में PATF की सक्रिय इकाइयों के गठन के प्रति उत्साहजनक रुचि दिखाई जा रही है।
संगठन प्रवक्ता रमेश प्रसाद बडोनी ने PATF की भूमिका को शिक्षक दक्षताओं के विकास एवं शैक्षणिक गुणवत्ता सुधार के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों का सामूहिक अनुभव अन्य शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं कक्षा शिक्षण को समृद्ध बनाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
बैठक का संचालन संगठन के सचिव शक्ति पटेल द्वारा किया गया इस बैठक में केंद्रीय कार्यकारिणी के सदस्य, विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधि एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों ने सहभागिता की।
AGM में उपस्थित प्रमुख सदस्य
अनीता नाशियर, अन्नी कुमार, आरती कानूनगो, आशीष कुमार राय, बसंत साहू, चांदनी अग्रवाल, डॉ. प्रमोद शुक्ला, डॉ. एच.सी. चौधरी, डॉ. प्रमोद कुमार, हिलाल लोन, मोहम्मद इमरान खान, कंदला रामैया, कृपाली संघवी, कुंदा झा, मधु, ममता पालीवाल, मनोज कुमार सिंह, मारिया मिरांडा, मीनाक्षी गोस्वामी, नरेंद्र सिंह, नवीन गुप्ता, निलेश पाई, ओमप्रकाश पाटीदार, राजीव कुमार, रजनी शर्मा, रमेश प्रसाद बडोनी, शक्ति पटेल, शशांक हजारिका, सुनील धीमान, सुरेंद्र सिंह, स्वर्णलता त्रिपाठी एवं उदय बेनीवाल सहित देशभर के राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उपस्थित रहे।
प्रमुख निर्णय
1. PATF इंडिया के राष्ट्रीय डिजिटल पोर्टल का सफल शुभारंभ किया गया।
2. पोर्टल को राष्ट्रीय स्तर पर शैक्षिक नवाचारों, शोध कार्यों एवं श्रेष्ठ शिक्षण प्रथाओं के साझा मंच के रूप में विकसित किया जाएगा।
3. सभी राज्यों में PATF की इकाइयों को सशक्त एवं सक्रिय बनाने का निर्णय लिया गया।
4. राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के अनुभवों एवं विशेषज्ञता का उपयोग शिक्षक मार्गदर्शन एवं शैक्षिक गुणवत्ता सुधार हेतु किया जाएगा।
5. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों की प्राप्ति हेतु तकनीक आधारित सहयोग एवं ज्ञान साझाकरण को बढ़ावा दिया जाएगा।
धन्यवाद ज्ञापन
बैठक के अंत में श्री मनोज कुमार सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। सभी सदस्यों ने भारत के प्रत्येक बच्चे तक समावेशी, समान एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा विद्यालयी शिक्षा को सशक्त बनाने के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।