[email protected]
निष्ठा · धृतिः · सत्यम्
Back to Announcements
Announcement Pinned Notice Published on July 03, 2026

Online Meeting of PATF with Cograd Medha AI Group

O
Om Prakash Patidar (Om Prakash Patidar)
Official Notice / PATF Administration

प्रिय साथियों,


Cograd Medha AI Group के साथ प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर के सहयोग एवं आगामी कॉन्फ्रेंस की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से National Awardee Teachers Forum (PATF India) के कोर ग्रुप तथा लगभग 50 अनुभवी राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों के साथ एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन बैठक आयोजित की जा रही है।


इस बैठक में आगामी कॉन्फ्रेंस की तिथि, स्वरूप, उद्देश्य, सहभागिता, कार्ययोजना तथा विभिन्न एजेंडा बिंदुओं पर अंतिम चर्चा एवं निर्णय लिया जाएगा। साथ ही, यदि वेबसाइट अथवा अन्य माध्यमों से ऐसे अनुभवी शिक्षक, जो इस पहल से जुड़कर सक्रिय भूमिका निभाना चाहते हैं, उन्हें भी जोड़ने की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

बैठक का विवरण:

- दिनांक: 5 जुलाई 2026

- समय: रात्रि 9:00 बजे

- माध्यम: Google Meet (लिंक शीघ्र साझा किया जाएगा)


विशेष अनुरोध:


- सभी कोर ग्रुप सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है।

- अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक, जो इस पहल में सक्रिय रूप से योगदान देना चाहते हैं, उनसे भी सादर अनुरोध है कि बैठक में अवश्य जुड़ें।

- यदि आपके कोई सुझाव, प्रस्ताव या एजेंडा बिंदु हों, तो कृपया बैठक से पूर्व समूह में साझा करें ताकि उन्हें चर्चा में सम्मिलित किया जा सके।


यह बैठक आगामी कॉन्फ्रेंस की दिशा, कार्ययोजना और नेतृत्व संरचना तय करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। आप सभी की सहभागिता और अनुभव इस राष्ट्रीय पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


सादर,

कोर ग्रुप

National Awardee Teachers Forum (PATF India)

Share this Announcement: